YouTube Channel Kaise Banaye – पूरी जानकारी हिन्दी में (Beginner Friendly Guide)
YouTube Channel Kaise Banaye – पूरी जानकारी हिन्दी में (Beginner Friendly Guide): नमस्कार दोस्तों, आप सभी का एक बार फिर से दिल से स्वागत है

YouTube Channel Kaise Banaye – पूरी जानकारी हिन्दी में (Beginner Friendly Guide): नमस्कार दोस्तों, आप सभी का एक बार फिर से दिल से स्वागत है हमारी वेबसाइट totaltrick.com पर। मैं Puja Kumari आप सभी को इस आर्टिकल में यह बताने वाली हूँ कि आप किस तरह से अपना खुद का YouTube Channel बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं। आज के समय में लगभग हर व्यक्ति YouTube Application का इस्तेमाल करता है, लेकिन बहुत सारे लोगों को यह नहीं पता होता कि YouTube पर अपना चैनल कैसे बनाया जाता है।

दोस्तों, आपने YouTube Application का इस्तेमाल जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि YouTube पर अपना चैनल बनाकर आप खुद के वीडियो अपलोड कर सकते हैं? इतना ही नहीं, YouTube Channel बनाकर आप घर बैठे ऑनलाइन पैसा भी कमा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे कि YouTube Channel बनाने के बाद किस तरह से Earning की जा सकती है।
इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें और समझने की कोशिश करें, क्योंकि यहां पर हम आपको YouTube Channel बनाने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां Step-by-Step बताने वाले हैं। ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल फोन से ही YouTube Channel शुरू कर सकें।
YouTube Channel बनाने के लिए क्या-क्या Requirements होते हैं और कौन-कौन सी चीजों की जरूरत हमें पड़ती है, इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को हमने इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है। इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और अपने YouTube सफर की शुरुआत आज ही करें।
YouTube Channel Kaise Banaye
दोस्तों, YouTube Channel बनाना बहुत ही आसान है। YouTube Channel बनाने के लिए आपके पास एक Mobile, Computer या Laptop होना बहुत ही जरूरी है। यह सबसे पहली Requirement है। इसके बाद आपके मोबाइल फोन में Internet होना चाहिए, क्योंकि YouTube Internet के माध्यम से ही चलता है। बिना Internet के आपके मोबाइल में YouTube Open नहीं होगा और आप अपना चैनल नहीं बना पाएंगे।
अब बात आती है कि YouTube Channel कैसे बनाएं। YouTube Channel बनाने के लिए आपके पास एक Gmail ID होना बहुत जरूरी है। Gmail ID की मदद से ही आप YouTube Channel बना सकते हैं। इसके लिए आपको Google Play Store से YouTube Application को Install करना है। Install करने के बाद YouTube App को Open करें और फिर अपने Profile Icon पर Click करें। वहां आपको ऊपर की ओर Create Channel का Option दिखाई देगा।
Create Channel के Option पर Click करने के बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जैसे कि अपने YouTube Channel का Logo लगाना, Channel Name रखना और Channel Handle Set करना। आपको इन सभी Options को अपने हिसाब से सही तरीके से भरना है। जब आप सारी जानकारी सही से भर देंगे, उसके बाद नीचे दिए गए Create Channel Button पर Click कर दें। जैसे ही आप Create Channel पर Click करेंगे, आपका YouTube Channel बनकर Ready हो जाएगा।
अब अगर आप अपने Channel को Fully Customize करना चाहते हैं, जैसे कि Thumbnail लगाने के लिए Verification करना, तो इसके लिए आपको अपना Mobile Number Verify करना होगा। आप Chrome Browser या YT Studio App की मदद से अपने Channel को Verify कर सकते हैं। Verification के बाद आप Category Select करके अपने Channel को पूरी तरह Customize कर सकते हैं। नीचे आपको बताया जाएगा कि YouTube Channel से पैसा कैसे कमा सकते हैं, इसलिए आगे जरूर पढ़ें।
YouTube Channel Se Paisa Kaise Kamaye – पूरी जानकारी हिन्दी में
दोस्तों, YouTube से पैसा कमाना बहुत ही आसान है। आपने ऊपर आर्टिकल में यह तो सीख लिया कि YouTube Channel कैसे बनाना है, मगर अब YouTube से पैसा कैसे कमाना है यह भी आप सीखेंगे। YouTube से Earning करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Channel पर Regular Video Upload करना पड़ेगा, क्योंकि बिना वीडियो के आप YouTube से पैसा नहीं कमा सकते हैं।
जब आप अपने YouTube Channel पर लगातार अच्छे और Useful Videos Upload करते रहेंगे, तो धीरे-धीरे आपके Videos पर Views आने लगेंगे और Subscribers भी बढ़ने लगेंगे। जब आपके Channel पर 1000 Subscribers पूरे हो जाएंगे और 4000 घंटे का Watch Time Complete हो जाएगा या फिर 90 दिनों के अंदर 10 Million Shorts Views पूरे हो जाएंगे, तब आप YouTube Partner Program के लिए Apply कर सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि आपके Videos पूरी तरह से Original होने चाहिए। अगर आपने किसी दूसरे का Video Copy करके Upload किया है, तो YouTube Team आपके Channel को Reject भी कर सकती है। जब आप अपनी मेहनत से खुद का Unique Content बनाकर Upload करेंगे और आपका Video Viral होगा, तब YouTube Team आपके Channel को Review करके Verify करेगी।
अगर आपका Channel YouTube की सभी Policies को Follow करता है, तो आपका Channel Monetize हो जाएगा। Monetization Enable होने के बाद आपके Videos पर Ads आना शुरू हो जाएंगे और उन्हीं Ads के बदले में आपको पैसे मिलेंगे, जो आपकी Earning का मुख्य स्रोत होता है।
अब जब आपके Videos से Earning शुरू होगी, तो वह पैसा आपके Google AdSense Account में Add होता रहेगा। जब आपके Account में $100 या उससे अधिक हो जाएगा, तो हर महीने वह पैसा आपके Bank Account में Transfer कर दिया जाता है। इस तरह आप YouTube Channel के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं।
YouTube Channel Grow Karne Ke Tips Aur Tarike – पूरी जानकारी हिन्दी में
दोस्तों, YouTube Channel Grow करने के लिए सबसे Main Point होता है कि आप किस Topic पर Video डाल रहे हैं। यदि आप एक सही Niche Select करते हैं, तो आपका YouTube Channel जल्दी Grow होता है। Channel को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको Trending Topic पर काम करना पड़ेगा और हमेशा अपना खुद का Value Content बनाकर ही Video Upload करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो।
YouTube उसी Channel को Monetize करता है जो खुद का Original Content Upload करता है। जैसे कि आपकी खुद की Voice हो, Face हो और Video में आपकी अपनी Creativity शामिल हो। जब आप अपने दम पर Unique Content बनाते हैं, तब आपके Channel के Grow होने के Chances काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं और Monetization भी जल्दी मिल सकता है, इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
अगर आप अपने YouTube Channel पर Health या Cooking से Related Video डाल रहे हैं, तो एक ही Topic Select करके उसी पर Video बनाएं। इससे आपके Channel का Niche Clear रहेगा और Monetization में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। साथ ही Channel को जल्दी Grow करने के लिए आप Shorts Video पर भी काम कर सकते हैं, क्योंकि Shorts Video बहुत जल्दी Viral होते हैं।
निष्कर्ष: YouTube Channel Kaise Banaye
अंत में दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि YouTube Channel कैसे बनाया जाता है, इसके लिए किन-किन Requirements की जरूरत होती है जैसे Mobile या Computer, Internet Connection और एक Gmail ID। साथ ही हमने यह भी समझाया कि YouTube Application को Install करके Profile के माध्यम से Create Channel Option पर Click करके आप आसानी से अपना खुद का YouTube Channel बना सकते हैं और Channel Name, Logo तथा Handle Set कर सकते हैं।
इसके अलावा हमने आपको यह भी जानकारी दी कि YouTube Channel से पैसा कैसे कमाया जाता है। इसके लिए आपको Regular और Original Video Upload करना जरूरी होता है, जिससे आपके Channel पर Views और Subscribers बढ़ते हैं। जब आपके Channel पर 1000 Subscribers और 4000 घंटे का Watch Time पूरा हो जाता है या Shorts के माध्यम से 10 Million Views पूरे हो जाते हैं, तब आप YouTube Partner Program के लिए Apply करके Monetization Enable कर सकते हैं।
साथ ही हमने यह भी बताया कि Channel को Grow करने के लिए एक सही Niche Select करना, Trending Topic पर काम करना और Shorts Video बनाना कितना जरूरी होता है। जब आप Unique और Value Content Upload करते हैं, तो आपका Channel जल्दी Grow होता है और Monetization मिलने के Chances भी बढ़ जाते हैं।
आप सभी को एक बार दिल से स्वागत है हमारे वेबसाइट totaltrick.com पर। मैं Puja Kumari आप सभी को हार्दिक-हार्दिक स्वागत करती हूं इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के पास Share करें, WhatsApp, Facebook, Instagram जैसे Social Media पर भी Share करें तथा WhatsApp Group में भी जरूर Share करें। धन्यवाद।


